Mark Tully: मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन, 90 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

Mark Tully: मार्क टली मश्हूर पत्रकार थे, जिन्होंने दशकों तक भारत की बड़ी घटनाओं को दुनिया के सामने रखा। 1975-77 के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ इतनी बेबाकी से रिपोर्टिंग की थी। मार्क टली को उनके बेहतरीन काम के लिए 2002 में नाइटहुड की उपाधि दी गई थी। इसके बाद 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भारत के इतिहास पर गहरी पकड़ रखने वाले प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके एक करीबी दोस्त ने इस खबर की पुष्टि की। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बीते एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके करीबी मित्र और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैकब ने PTI को बताया कि मार्क टली का रविवार दोपहर अस्पताल में निधन हो गया।

पत्रकार और लेखक थे मार्क 

मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने करीब 22 साल तक BBC के नई दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। पत्रकार होने के साथ-साथ वह एक जाने-माने लेखक भी थे और BBC रेडियो 4 के कार्यक्रम समथिंग अंडरस्टुड के प्रस्तोता रहे।ब्रॉडकास्टिंग के काम के अलावा मार्क टली ने BBC Radio 4 के कार्यक्रम समथिंग अंडरस्टुड को भी प्रस्तुत किया। वह भारत, ब्रिटिश शासन और भारतीय रेलवे जैसे विषयों पर बनी कई डॉक्यूमेंट्री से भी जुड़े रहे।


पद्मश्री से सम्मानित 

मार्क टली मश्हूर पत्रकार थे, जिन्होंने दशकों तक भारत की बड़ी घटनाओं को दुनिया के सामने रखा। 1975-77 के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ इतनी बेबाकी से रिपोर्टिंग की थी। मार्क टली को उनके बेहतरीन काम के लिए 2002 में नाइटहुड की उपाधि दी गई थी। इसके बाद 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। उन्होंने भारत पर कई चर्चित और प्रभावशाली किताबें भी लिखीं। इनमें नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडिया इन स्लो मोशन और द हार्ट ऑफ इंडिया शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।