TVK Candidate List: एक्टर विजय की पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे थलापति

Tamilaga Vettri Kazhagam: चेन्नई में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय ने पारंपरिक राजनीति और मौजूदा विधायकों पर तीखा हमला बोला। विजय ने कहा, 'एक विधायक के लिए सिर्फ अनुभव काफी नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने उम्मीदवारों को 'जनता का सच्चा रक्षक' बताया और कहा कि वे अन्य भ्रष्ट विधायकों की तरह नहीं हैं'

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
पार्टी ने विजय को पेराम्बूर और त्रिची ईस्ट दो महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है

Tamil Nadu Polls: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। खुद विजय इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों से मैदान में उतर रहे हैं। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही विजय ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ और आम आदमी की आवाज बनकर उभरेगी।

पेराम्बूर और त्रिची ईस्ट से भरेंगे हुंकार


पार्टी की रणनीति और विजय की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के महासचिव एन. आनंद को टी. नगर से टिकट दिया गया है। कोषाध्यक्ष वेंकट रामनन मायलापुर से और आधव अर्जुना विल्लीवक्कम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

'भ्रष्टाचार मुक्त तमिलनाडु' का वादा

चेन्नई में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय ने पारंपरिक राजनीति और मौजूदा विधायकों पर तीखा हमला बोला। विजय ने कहा, 'एक विधायक के लिए सिर्फ अनुभव काफी नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी है। हमारे उम्मीदवार साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, जिनके पास कोई बड़ी दौलत या ताकत नहीं है, लेकिन वे आम आदमी के संघर्ष को समझते हैं।' उन्होंने अपने उम्मीदवारों को 'जनता का सच्चा रक्षक' बताया और कहा कि वे अन्य भ्रष्ट विधायकों की तरह नहीं हैं।

विजय ने मतदाताओं से उनके चुनाव चिह्न 'सीटी' पर वोट देने की अपील की और राज्य के लिए अपना विजन साझा किया। टीवीके का मुख्य लक्ष्य तमिलनाडु को ड्रग्स मुक्त बनाना और कानून व्यवस्था को सख्त करना है। पार्टी ने वादा किया है कि जीतने के बाद महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विजय ने कसम खाई कि उनकी पार्टी कभी भी जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं करेगी और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी।

तमिलनाडु चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

मतदान की तारीख: 23 अप्रैल

नतीजों का ऐलान: 4 मई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।