Get App

Virat Ramayan Mandir Shivling Sthapana:माघ शिवरात्रि पर बिहार के इस मंदिर में आज स्थापित होगा 210 टन का शिवलिंग, जानें क्या है स्थापना मुहूर्त

Virat Ramayan Mandir Shivling Sthapana: बिहार के कैथवलिया स्थित रामायण मंदिर में आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। आइए जानें इस शिवलिंग की विशेषता और स्थापना के मुहूर्त सहित सारी डीटेल्स

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 12:57 PM
Virat Ramayan Mandir Shivling Sthapana:माघ शिवरात्रि पर बिहार के इस मंदिर में आज स्थापित होगा 210 टन का शिवलिंग, जानें क्या है स्थापना मुहूर्त
इसे दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जा रहा है, जिसकी लंबाई 33 फिट और वजह 210 टन है।

Virat Ramayan Mandir Shivling Sthapana: बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में आज इतिहास रचने जा रहा है। यहां के कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में आज सहस्रलिंगम शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। महावीर मंदिर न्यास समिति विराट रामायण मंदिर का निर्माण करा रही है। पटना हनुमान मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने इस विशाल शिवलिंग के निर्माण का सपना देखा था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जा रहा है, जिसकी लंबाई 33 फिट और वजह 210 टन है। इस बेहद पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार भी विराट रामायण मंदिर में पहुंचेंगे। आज के दिन को इस शिवलिंग की स्थापना के लिए चुनने के लिए भी खास वजह है। आइए जानें इसकी वजह और शिवलिंग की खासियतें।

सहस्त्रलिंगम शिवलिंग की विशेषताएं

  • सहस्त्रलिंगम शिवलिंग में छोटे-छोटे 1008 शिवलिंग समाहित हैं और यह काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से बना है। इस वजह से इस शिवलिंग को सहस्त्रलिंगम नाम दिया गया है।
  • 33 फीट ऊंचे और 210 टन वजनी इस शिवलिंग को 23 फीट ऊंचे स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद इस शिवलिंग की जमीन से ऊंचाई 56 फीट होगी।
  • सहस्त्रलिंगम शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में हुआ है। इसे बनाने में करीब 10 साल का समय लगा है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें