Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा खत्म हो गया है। दिल्ली में दो दिन की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रूस लौट गए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर एयरपोर्ट ने पुतिन को औपचारिक रूप से विदा किया
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा खत्म हो गया है। दिल्ली में दो दिन की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रूस लौट गए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर एयरपोर्ट ने पुतिन को औपचारिक रूप से विदा किया। इससे पहले पुतिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत किया। इस डि
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा खत्म हो गया है। दिल्ली में दो दिन की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रूस लौट गए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर एयरपोर्ट ने पुतिन को औपचारिक रूप से विदा किया। इससे पहले पुतिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत किया। इस डिनर में पीएम मोदी सहित कई लोग मौजूद थे।
शुक्रवार (5 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। पुतिन के इस दौरे पर पश्चिमी देशों की नजर की भी नजर थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया था। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री ने रूसी नेता को निजी रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। औपचारिक स्वागत के बाद, पुतिन राजघाट पहुंचे और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम लगभग सात बजे नई दिल्ली पहुंचे थे। वह चार साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया। भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव की पृष्ठभूमि में पुतिन की यह भारत यात्रा और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा करीब 8 दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करने वाला है। भारत इस दौरे को कितनी अहमियत दे रहा है, यह इस बात से पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पर गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया। चार साल के अंतराल के बाद भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों नेता एयरपोर्ट से पीएम मोदी की कार में निकले और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे। करीब तीन महीने पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के बाद चीन के शहर तियानजिन में उन्होंने एक ही कार में साथ यात्रा की थी। पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।