Get App

राहुल, प्रियंका हिरासत में, बैरिकेड से कूदे अखिलेश! चुनाव आयोग तक विपक्षी सांसदों के मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोका

opposition March: दिल्ली पुलिस ने बताया कि मार्च के लिए अभी तक कोई औपचारिक अनुमति नहीं मिली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया है। इस दौरान पुलिस ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 12:58 PM
राहुल, प्रियंका हिरासत में, बैरिकेड से कूदे अखिलेश! चुनाव आयोग तक विपक्षी सांसदों के मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोका
Opposition March: राहुल गांधी को हिरासत में, बैरिकेड से कूदे अखिलेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और शरद पवार समेत INDIA गुट के अलग-अलग के नेताओं ने बिहार में हुए SIR और 2024 के चुनावों में कथित मतदाता धोखाधड़ी के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मार्च के लिए अभी तक कोई औपचारिक अनुमति नहीं मिली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया है।

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष सहित INDIA ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।

हिरासत में लिए जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हकीकत ये है कि वो बात नहीं कर सकते। सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है। ये लड़ाई संविधान बचाने की है। ये लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहते हैं।"

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा है, "डरी हुई है। सरकार कायर है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें