Delhi Weather Update: दिल्ली में लोग अभी पंखे और कूलर का इस्तेमाल पूरी तरह से शुरू भी नहीं कर पाए थे कि मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है। मार्च का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन राजधानी में बारिश का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
