Get App

परमाणु जिद, पाबंदियां और होर्मुज में ब्लॉकेड, क्या इस्लामाबाद में होने वाली 'महा-वार्ता' से निकलेगा समाधान? समझिए

US-Iran Islamabad Talks: अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए है। बीते दिन अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज में ब्लॉकेड तोड़ने के आरोप में एक ईरानी कार्गो जहाज पर हमला बोल दिया और फिर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन हमलें किए। यानी एक तरफ शांति के लिए मेज सजाई जा रही है, तो दूसरी तरफ समुद्र में ड्रोन हमले और सैन्य तनाव जारी है

Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 1:17 PM
परमाणु जिद, पाबंदियां और होर्मुज में ब्लॉकेड, क्या इस्लामाबाद में होने वाली 'महा-वार्ता' से निकलेगा समाधान? समझिए
होर्मुज फिलहाल इस युद्ध का चोकपॉइंट बना हुआ है

US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर कूटनीति की मेज सजने वाली है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के दूसरे दौर को लेकर उम्मीदें तो बहुत हैं, लेकिन जमीनी हकीकत उसके उलट दिख रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जिन मुद्दों ने पहले दौर की बातचीत को नाकाम किया था, वे आज भी वैसे ही बरकरार हैं। आइए आपको बताते हैं ईरान और अमेरिका के बीच किन मुद्दों पर है टकराव और मिडिल की क्या है मौजूदा स्थिति।

 1. ईरान का परमाणु कार्यक्रम

दोनों देशों के बीच बातचीत की सबसे बड़ी दीवार ईरान का परमाणु कार्यक्रम बना हुआ है। वाशिंगटन चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन पर कम से कम 20 साल का लंबा ब्रेक लगाए। वहीं तेहरान ने इस लंबे निलंबन को सिरे से खारिज कर दिया है। वह इस पर अधिकतम 5 साल के लिए ब्रेक देने को तैयार है। ईरान का कहना है कि उसे अंतरराष्ट्रीय नियमों से अलग हटकर 'स्पेशल केस' की तरह न देखा जाए। इसके साथ ही अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम का भंडार सौंप दे, लेकिन ईरान इसे अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी मानता है और इसे देने को तैयार नहीं है।

2. पाबंदियां और समुद्री घेराबंदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें