IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अपने नए बुलेटिन में कहा, 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चल सकती है। वहीं, 20 से 23 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा, 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में, 20 से 22 अप्रैल के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 23 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भी लू चलने की उम्मीद जताई गई है।
