Delhi Weather Update: शनिवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा और बादल छाए रहे। एक दिन पहले ही दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में भारी बारिश हुई थी और मार्च महीने का पिछले छह साल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। सुबह 7:20 बजे तक, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नमी 100 प्रतिशत थी और मौसम धुंध भरा था। शनिवार को दिल्ली-NCR के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
