Get App

कल का मौसम 15 जून: सावधान! इन 9 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान से पूर्वी UP और MP तक 60-70kmph वाला आंधी-तूफान

राजस्थान में 15 जून का मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है। राज्य में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तीव्र आंधी और तूफान आने की आशंका है, जिसके झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी प्रबल संभावना है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 5:17 PM
कल का मौसम 15 जून: सावधान! इन 9 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान से पूर्वी UP और MP तक 60-70kmph वाला आंधी-तूफान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून के मौसम को लेकर वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून के मौसम को लेकर वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा इस समय हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4 से 5 दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने 15 जून के लिए देश के 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (जो बढ़कर 80 kmph तक जा सकती है) से चलने वाले खतरनाक आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

इन 9 राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून को देश के मुख्य रूप से पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों के 9 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इन राज्यों के नाम नीचे देखिए:

  • अरुणाचल प्रदेश
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें