Get App

कल का मौसम 7 जून: IMD ने इन 17 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट दिया, राजस्थान से बिहार तक इन इलाकों में आएगा 60-60kmph स्पीड का बवंडर

Weather Report: अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं। आईएमडी ने 7 जून को देश के 17 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भयंकर बवंडर का अलर्ट जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 6:28 PM
कल का मौसम 7 जून: IMD ने इन 17 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट दिया, राजस्थान से बिहार तक इन इलाकों में आएगा 60-60kmph स्पीड का बवंडर
कल का मौसम 7 जून: IMD ने इन 17 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट दिया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जून के लिए देशव्यापी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों सहित पूर्वोत्तर के मिजोरम व मणिपुर में अपनी दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं। आईएमडी ने 7 जून को देश के 17 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भयंकर बवंडर का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने 7 जून को दक्षिण भारत के कुछ तटीय इलाकों में अत्यधिक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें