Get App

कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 60 kmph तक चलेंगी हवाएं

Tomorrow Weather: अक्टूबर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 10:56 AM
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 60 kmph तक चलेंगी हवाएं
दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Tomorrow Weather: अक्टूबर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार, 13 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं।

IMD के अनुसार, देश के कई इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में जमीन के पास तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 18 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम में होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना होगा।

मंगलवार के लिए IMD का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें