Delhi Weather Update: दिल्ली में मंगलवार रात हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार (13 मई) को भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया था, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अनुमान जताया था। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
