उत्तर भारत में ठंड इस वक्त पीक पर है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में कड़ाके की सर्दी हो रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
