Credit Cards

Weather News Today: 4 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम, कहां पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी और कहां बारिश दिलाएगा राहत? जानें सबकुछ

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें, तो अप्रैल से जून के बीच धीरे-धीरे गर्मी अपना तांडव दिखाएगी और लू भी पूरा कहर बरपाएगी। तो चलिए जानते हैं कि 4 अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 6:30 AM
Story continues below Advertisement
Weather News Today: 4 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में जहां दिनों दिन लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है, तो दक्षिण भारत में मौसम सुहावना हो रहा है। जबकि पहाड़ी राज्यों में आसमान साफ है और तापमान भी ठीकठाक है। मौसम विभाग की मानें, तो अप्रैल से जून के बीच धीरे-धीरे गर्मी अपना तांडव दिखाएगी और लू भी पूरा कहर बरपाएगी। तो चलिए जानते हैं कि 4 अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Delhi Weather Forecast: शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से तो यहां 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा राजधानी के लिए मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

Kerala Weather Forecast: केरल में 4 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के हिसाब से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ पानी बरस सकता है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश, तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।


Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 4 अप्रैल को भी मौसम खराब रह सकता है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट की बात करें, तो झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान और बिजली कड़कने, ओले गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है।

Karnataka Weather Forecast: कर्नाटक में 4 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है।

Tamil Nadu Weather Forecast: तमिलनाडु में 4 अप्रैल को मध्यम बारिश का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तूफान और बिजली का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Andhra Pradesh Weather Forecast: आंध्र प्रदेश में भी 4 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में 4 अप्रैल को पारा थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। राज्य में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यूपी का आसमान साफ ही रहेगा, लेकिन तापमान बढ़ने से तपिश जरूर बढ़ जाएगी।

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में 4 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, ज्यादातर आसमान साफ रहेगा और न ही कोई अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में 4 अप्रैल को दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने और कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।

Gujarat Weather Forecast: गुजरात में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD का फोरकास्ट है कि आसमान यहां साफ रहेगा।

Punjab Weather Forecast: पंजाब में 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक, इस दिन पंजाब के ऊपर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के अनुसार, MP का ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।

Bihar Weather Forecast: बिहार में 4 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अब बात करते हैं पहाड़ी इलाकों की, तो यहां ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा।

Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, सुबह में ज्यादातर आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं।

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यहां ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड की बात करें, तो 4 अप्रैल को यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान ज्यादातर साफ ही रहेगा।

Weather News Today: कहीं धूप तो कहीं पड़ेंगीं छीटें, 3 अप्रैल को देश के इन इलाकों में करवट लेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।