भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 जून के लिए अपना लेटेस्ट वेदर अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग किस्म का मौसम देखने को मिलेगा। IMD अलर्ट के मुताबिक एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के 19 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
