देशभर के मौसम में इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के नए इलाकों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल परिस्थितियों में है, वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से पर पश्चिमी विक्षोभ और कई साइक्लॉनिक सर्कुलेशन का असर दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 मई के लिए देश के मौसम का एक बेहद गंभीर और विस्तृत बुलेटिन जारी किया है। IMD ने कल के लिए दिल्ली-यूपी समेत 12 प्रमुख राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले विनाशकारी बवंडर, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं कल 29 मई को आपके राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।
