IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार 21 सितंबर के लिए देश भर का विस्तृत मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण भारत, मध्य भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों में काफी तेजी रहेगी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत देश के 7 प्रमुख क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कई राज्यों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज रफ्तार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।
