झारखंड में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रांची सहित 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। सु
