Get App

Weather News: दिल्ली-NCR के लोग कपकंपाती ठंड के लिए रहें तैयार, अगले 24 घंटे रहेंगे भारी...जानें IMD का अलर्ट

Weather News: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। यानी इन राज्यों में ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। रांची, पटना, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा जैसे शहरों में ठंड का असर साफ दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:11 PM
Weather News: दिल्ली-NCR के लोग कपकंपाती ठंड के लिए रहें तैयार, अगले 24 घंटे रहेंगे भारी...जानें IMD का अलर्ट
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दिन हुए बारिश के बाद दिल्ली में ठंड से लोगों का और बुरा हाल है। कहीं दिन-रात जलते अलाव ठंड से जूझने की कहानी बयां कर रहे हैं, तो कहीं मोटे जैकेट और कंबल सर्द हवाओं के सामने ढाल बनकर लोगों को ठिठुरन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में ठंड का असर बना रहेगा। रविवार सुबह तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

रविवार को होगा मौसम में बदलाव

हालांकि 11 जनवरी को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके चलते कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, खासकर सुबह के समय, शीतलहर और ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बदल सकता है मौसम

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। यानी इन राज्यों में ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। रांची, पटना, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा जैसे शहरों में ठंड का असर साफ दिख सकता है। वहीं जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बीकानेर में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में ठंड का यही हाल बना रहेगा। वहीं दिल्ली में भी लोगों को ठंडी सुबह का सामना करना पड़ सकता है।

कोहरे का भी रहेगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें