स्विट्जरलैंड के दावोस में 56वें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) का आयोजन ऐसे वक्त हो रहा है, जब वैश्विक स्तर पर काफी अनिश्चितता है। इस दौरान 'स्पिरिट ऑफ डायलॉग' थीम पर आयोजित चर्चा में दुनिया के कई बड़े लीडर्स शामिल होंगे। पिछले साल डब्ल्यूईएफ में ड्रामा देखने को मिला था। इसके संस्थापक क्लॉस श्वाब ने पांच दशक बाद चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगे थे।
