Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 01, 2026 / 5:03 PM IST

West Bengal Election Highlights: कांग्रेस का TMC पर चुनाव के बाद हिंसा करने का आरोप, सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी पर है नजर

West Bengal Election 2026 Highlights: 4 मई को विधानसभा चुनावों के लिए काउंटिंग से पहले बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार देर रात कोलकाता के भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम का औचक दौरा किया और ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई। टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर हेरफेर की खबरें मिल रही हैं, जिसे उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी। आपको बता दें कि इस बार बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है और एग्जिट पोल्स में कड़े मुकाबले के संकेत मिले हैं। सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

West Bengal Election 2026 Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य में 'हाई वोल्टेज ड्रामा' शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात अचानक भवानीपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचकर सबको चौंका दिया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें शुरुआत में केंद्रीय बलों द्वारा प्रवेश करने से रोका गया, जबकि नियमों के अनुसार उम्मीदवार और इलेक

West Bengal Election Live:चाणक्य स्ट्रैटेजीज के आंकड़ों ने और भी चौंकाने वाला अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक बीजेपी 150-160 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत पा सकती है और टीएमसी महज 30-40 सीटों पर सिमट सकती है।
West Bengal Election Live:चाणक्य स्ट्रैटेजीज के आंकड़ों ने और भी चौंकाने वाला अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक बीजेपी 150-160 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत पा सकती है और टीएमसी महज 30-40 सीटों पर सिमट सकती है।
MAY 01, 2026 / 2:35 PM IST

West Bengal Elections Live: कांग्रेस ने TMC पर लगाए चुनाव के बाद हिंसा के आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव के बाद हिंसा और तनाव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव के बाद कुछ जगहों पर सत्ताधारी पार्टी की तरफ से हिंसा और दबाव देखने को मिल रहा है। कई जगह हमारे पार्टी एजेंट्स के साथ मारपीट की गई।”

चौधरी ने बहारामपुर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, “एक इलाके में जहां ट्यूबवेल से पानी सप्लाई होता था, TMC को लगा कि वहां के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। बदले की भावना से वहां पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। ऐसा सिर्फ टीएमसी ही कर सकती है।”

    MAY 01, 2026 / 2:04 PM IST

    West Bengal Elections Live: 'हमें शक है कि BJP मतगणना प्रक्रिया में दखल देना चाहती है'

    टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने आरोप लगाया है कि वोटों की गिनती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा, “कुछ अनधिकृत लोग बाहर से स्ट्रॉन्ग रूम में घुस गए थे। इसको लेकर कुणाल घोष और शशि पांजा ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कुछ लोग गिनती की प्रक्रिया में छेड़छाड़ करना चाहते हैं।”

    रॉय ने यह भी दावा किया कि शेखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल के बाहर- जहां मुख्यमंत्री की सीट के वोटों की गिनती होनी है, कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि वे गुजरात से आए थे। उन्होंने कहा, “हमें शक है कि बीजेपी गिनती प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना चाहती है, इसलिए मुख्यमंत्री ने सभी को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।”

      MAY 01, 2026 / 1:20 PM IST

      West Bengal Elections Live: हिंसा रोकने के लिए 70,000 CAPF के जवान तैनात

      चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में नतीजों के बाद हिंसा रोकने के लिए करीब 70,000 केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) के जवानों को राज्य में ही तैनात रखने का फैसला किया है। खास तौर पर उन जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जहां पहले चुनाव के बाद झड़पें और हिंसा हुई थी।

      इस कदम का मकसद साफ है- नतीजे आने के बाद किसी भी तरह की हिंसा या बदले की कार्रवाई को पहले से ही रोकना। यानी इस बार चुनाव आयोग पहले से तैयारी करके ऐसी घटनाओं को दोहराने से बचाना चाहता है।

        MAY 01, 2026 / 12:32 PM IST

        West Bengal Elections Live: नेताजी इंडोर स्टेडियम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा कड़ी

        कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। यह कदम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आरोपों के बाद उठाया गया है। टीएमसी का कहना है कि बीजेपी, चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रही है।

        इसी मुद्दे को लेकर टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं- राज्य मंत्री शशि पांजा और उम्मीदवार कुनाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रॉन्ग रूम के सामने धरना दिया। उनका आरोप है कि EVM और VVPAT मशीनों के बॉक्स बिना अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं।

        कुनाल घोष ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ हो रही है। उनका यह भी दावा है कि टीएमसी के किसी भी प्रतिनिधि को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा, जबकि ये सब गतिविधियां CCTV कैमरों में दिखाई दे रही हैं।

          MAY 01, 2026 / 12:29 PM IST

          West Bengal Elections Live: सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ममता बनर्जी पर है नजर

          भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है। सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भवानीपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी निगरानी की जा रही है। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि किसी भी अनियमित गतिविधि को रोकने के लिए टीएमसी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं के पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परिसर में इलेक्शन एजेंट मौजूद हैं। सुवेंदु अधिकारी के अनुसार, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और निगरानी को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

            MAY 01, 2026 / 11:40 AM IST

            West Bengal Elections Live:स्ट्रॉन्ग रूम विवाद पर मंत्री शशि पांजा का चुनाव आयोग पर पलटवार

            स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा में एक बेहद गंभीर चूक करार दिया है। पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा नंबर 17 में साफ देखा गया कि स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर लोग मौजूद थे, जबकि उस कमरे को एजेंटों की मौजूदगी में सील किया गया था।

            पांजा ने सवाल उठाया कि अगर वह दरवाजा खोला गया था, तो सभी राजनीतिक दलों को सूचित क्यों नहीं किया गया? उन्होंने आयोग के ईमेल भेजने के दावे पर भी सवाल खड़ा किया। मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अनौपचारिक रूप से तो यह स्वीकार किया कि संवाद की कमी और पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया।

              MAY 01, 2026 / 11:29 AM IST

              West Bengal Elections Live: स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा हुई और भी अभेद्य; अब 24 घंटे तैनात रहेगा कमीशन का अधिकारी

              पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करने के लिए इन बड़े उपायों की घोषणा की गई है -

              कमीशन अधिकारी की 24x7 तैनाती: इतिहास में पहली बार, स्ट्रॉन्ग रूम के ठीक सामने चुनाव आयोग का एक अधिकारी राउंड द क्लॉक (24 घंटे) मौजूद रहेगा। यह अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) की देखरेख में काम करेगा। अब तक यह जिम्मेदारी केवल पुलिस कर्मियों के पास होती थी।

              एंट्री के लिए कड़े नियम: अब किसी भी व्यक्ति को स्ट्रॉन्ग रूम के पास जाने या प्रवेश करने के लिए अधिकृत अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

              थ्री-टीयर सिक्योरिटी और फोर्स में इजाफा: केंद्रीय बलों द्वारा दी जा रही मौजूदा तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया जा रहा है और वहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी।

              भारतीय न्याय संहिता का कड़ा पालन: स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के संदर्भ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 (जो पहले धारा 144 थी) को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

                MAY 01, 2026 / 11:27 AM IST

                West Bengal Elections Live: CCTV फुटेज विवाद, टीएमसी सांसद डोला सेन का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

                पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच टीएमसी सांसद डोला सेन ने चुनाव आयोग (EC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डोला सेन ने आरोप लगाया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, वह चुनाव आयोग का ही आधिकारिक फुटेज है। सेन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चुनाव आयोग द्वारा ही दिखाया जा रहा है और हर यह फेक है, तो यह आयोग की ही जिम्मेदारी है।

                उन्होंने दावा किया कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया, लाइटें जलाई गईं और वहां कुछ हलचल हो रही थी। टीएमसी सांसद ने बताया कि इस संदिग्ध गतिविधि को देखने के बाद न केवल टीएमसी के दो उम्मीदवार, बल्कि विपक्ष के भी दो उम्मीदवार वहां पहुंचे थे। डोला सेन ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग ने बाद में इसे पोस्टल बैलट की प्रक्रिया बताया, लेकिन इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई? उन्होंने इसे कानून और परंपरा के खिलाफ करार दिया है।

                  MAY 01, 2026 / 11:20 AM IST

                  West Bengal Elections Live:नेताजी इंडोर स्टेडियम पहुंचे कुणाल घोष, स्ट्रॉन्ग रूम में 'हलचल' पर खड़े किए सवाल

                  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देर रात दौरे के बाद आज सुबह टीएमसी नेता कुणाल घोष भी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचे। कुणाल घोष ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और वहां देखी गई संदिग्ध गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम सील होने के बावजूद उसके भीतर कुछ हलचल देखी गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आमंत्रण पत्र होने के बावजूद उन्हें और शशि पांजा को अंदर जाने से रोका गया, जिसके कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। टीएमसी नेता के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने बाद में इसे गलती माना है। फिलहाल स्टेडियम को किले में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन टीएमसी ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा है।

                    MAY 01, 2026 / 11:13 AM IST

                    West Bengal Elections Live:ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया 24 घंटे निगरानी का आदेश

                    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को 4 मई (मतगणना के दिन) तक बेहद सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहरा दो। अगर मैं पहरा दे सकती हूं, तो आप भी दे सकते हैं। ममता बनर्जी ने सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से काउंटिंग सेंटरों की निगरानी करने और 24 घंटे नजर बनाए रखने को कहा है। उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि टीएमसी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

                      MAY 01, 2026 / 11:05 AM IST

                      West Bengal Polls Live:चुनाव आयोग ने टीएमसी के 'बैलट बॉक्स' से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारा

                      तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग के बीच बैलट बॉक्स की सुरक्षा को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से सीसीटीवी फुटेज में बैलट बॉक्स को बिना किसी पार्टी प्रतिनिधि की मौजूदगी के खोलते हुए देखा गया है। टीएमसी ने इसे सरेआम चुनावी धोखाधड़ी करार दिया। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से बंद और सील हैं और छेड़छाड़ की कोई भी संभावना नहीं है। आयोग ने टीएमसी के आरोपों को निराधार बताया है।

                        MAY 01, 2026 / 10:55 AM IST

                        West Bengal Election Live: एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल; क्या बंगाल में पहली बार खिलेगा 'कमल'?

                        पश्चिम बंगाल के लिए जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल के रुझान राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। VoteVibe के एग्जिट पोल (CNN-News18 पर प्रसारित) के अनुसार, बीजेपी 143-163 सीटों के साथ राज्य में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है, जबकि टीएमसी को 127-147 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, चाणक्य स्ट्रैटेजीज के आंकड़ों ने और भी चौंकाने वाला अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक बीजेपी 150-160 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत पा सकती है और टीएमसी महज 30-40 सीटों पर सिमट सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन आंकड़ों को नकारते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार कर शानदार जीत हासिल करेगी।

                          MAY 01, 2026 / 10:54 AM IST

                          लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है