Exit Poll: बंगाल में होगी ममता बनर्जी की वापसी! इस एग्जिट पोल ने दिया सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा

West Bengal Exit Poll: चुनाव के नतीजों की बात करें तो साल 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 77 सीटें ही मिली थीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत को बढ़ाने वाली भाजपा ने इस चुनाव में भी जनता के बीच में अपनी पकड़ को मजबूत रखा

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने इस बार चुनावी तस्वीर को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने इस बार चुनावी तस्वीर को बेहद दिलचस्प बना दिया है। लगभग सभी बड़ी एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन एक एजेंसी का अनुमान इस ट्रेंड से बिल्कुल अलग है। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में बहुमत मिल सकती है। इसके उलट, बाकी एजेंसियों के आंकड़े बीजेपी के पक्ष में नजर आते हैं।

पश्चिम बंगाल को लेकर  जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

  • पीपल्स पल्स के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 95 से 110 सीटें और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
  • जेवीसी (JVC) के एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 131 से 152 सीटें और बीजेपी को 138 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी यहां कांटे की टक्कर दिख रही है।
  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त में दिखाया है। इसके मुताबिक बीजेपी को 150 से 160 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं।
  • पोल डायरी के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 142 से 171 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 सीटें मिल सकती हैं।
  • मैट्राइज (Matrize) के अनुसार बीजेपी को 146 से 161 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं।
  • बता दें कि, पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है।

कैसे थे बीते चुनाव के नतीजे 


बीते  चुनाव के नतीजों की बात करें तो साल 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 77 सीटें ही मिली थीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत को बढ़ाने वाली भाजपा ने इस चुनाव में भी जनता के बीच में अपनी पकड़ को मजबूत रखा। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में भाजपा को 42.5 फीसदी वोट शेयर प्राप्त हुआ है, तो वहीं ममता को 40.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।