Credit Cards

Bajinder Singh: हत्या के मामले में पहले भी हुई जेल, फिर अपनाया ईसाई धर्म, कौन है 'येशु येशु' वाला पादरी बजिंदर सिंह, रेप में केस हुई उम्र कैद

बजिंदर सिंह को चंडीगढ़ में अपने घर में एक महिला से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने का दोषी पाया गया था। यह मामला 2018 में मोहाली के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर दर्ज किया गया था। अदालत का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पादरी 28 फरवरी को दर्ज एक और यौन उत्पीड़न मामले में जांच के दायरे में है

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
Bajinder Singh: हत्या के मामले में पहले भी हुई जेल, फिर अपनाया ईसाई धर्म, कौन है 'येशु येशु' वाला पादरी बजिंदर सिंह, रेप में केस हुई उम्र कैद

पंजाब के स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह, जो अपने वायरल “येशु येशु” वीडियो के लिए पॉपुलर हुआ, उसे मंगलवार को पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने 2018 के बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADSJ) विक्रांत कुमार की अदालत ने फैसला सुनाया। बजिन्दर सिंह को 28 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया था।

कौन है बजिंदर सिंह?

बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के यमुनानगर में एक हिंदू जाट परिवार में हुआ था। 15 साल पहले एक हत्या के मामले में जेल में रहने के दौरान उसने ईसाई धर्म अपना लिया था। बजिंदर पहले पादरी बना और फिर 2016 में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम नाम की अपनी खुद की मिनिस्ट्री शुरू की।


उसने सामूहिक समारोहों में चमत्कारिक इलाज करने का दावा किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। वह HIV और गूंगेपन जैसी बीमारियों को ठीक करने का दावा करता हैं। वह इन "चमत्कारों" के वीडियो अपने YouTube चैनल पर पोस्ट करता है। उसके चैनल के 3.74M सब्सक्राइबर हैं।

बजिंदर खुद को इंस्टाग्राम पर 'पैगंबर बजिंदर सिंह' कहता है, जिसने अपने इन कथिच चमत्कारों के जरिए लोकप्रियता हासिल की, जहां वे "मेरा येशु येशु" गाने गाता है।

2018 बलात्कार का मामला

बजिंदर सिंह को चंडीगढ़ में अपने घर में एक महिला से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने का दोषी पाया गया था। यह मामला 2018 में मोहाली के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश ले जाने का वादा करके बहकाया और मोहाली के सेक्टर 63 में अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

पादरी का CCTV फुटेज भी वायरल!

अदालत का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पादरी 28 फरवरी को दर्ज एक और यौन उत्पीड़न मामले में जांच के दायरे में है।

25 मार्च को मोहाली पुलिस ने पादरी के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था। इससे कुछ दिन पहले ही पादरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर एक महिला से बहस करता और उसे थप्पड़ मारता दिख रहा था।

ये एक CCTV वीडियो लग रहा था, जो शायद उसी कमरे में लगा था। इसमें सिंह को महिला से बहस करते हुए और थप्पड़ मारने से पहले उस पर कागजों का एक बंडल फेंकते हुए देखा गया।

Pastor Bajinder Singh: बलात्कार मामले में पंजाब के विवादित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।