Radhan Pandit: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय की जीत की भविष्यवाणी करने वाले स्टार ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्रिवेल को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार में बंपर इनाम मिला है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने ज्योतिषी राधान को टीवीके सरकार में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया है। ज्योतिषी और अंकशास्त्री राधान पंडित ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की"सुनामी जैसी जीत की भविष्यवाणी की थी। अब टीवी डिबेट, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हर जगह उनकी ही चर्चा हो रही है।
