Delhi Bomb Threat: पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली समेत देश के कोने-कोने से बम की धमकी मिलने वाली खबरें आ रही थीं। कभी दिल्ली के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, तो कभी अदालतों को विस्फोटक से दहलाने वाले ईमेल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बम की फर्जी धमकी देने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 47 साल के एक NET क्वालिफाइड पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। बम से संबंधित 1100 से ज्यादा फर्जी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर कथित रूप से न्याय व्यवस्था से नाराज था।
