BJP National Team List: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश से एक अहम मुस्लिम चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
