Get App

'क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का भी अपहरण करेंगे?' वेनेजुएला पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल! BJP ने लपेटा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणियों पर BJP ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने का आरोप लगाया। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा, "कांग्रेस हर दिन नए निचले स्तर पर गिर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 6:22 PM
'क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का भी अपहरण करेंगे?' वेनेजुएला पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल! BJP ने लपेटा
वेनेजुएला पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बिगड़े बोल! BJP ने लपेटा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "अपहरण" किए जाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ पर टिप्पणी करते हुए वेनेजुएला का जिक्र किया, जिस पर BJP की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई। वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया था, पृथ्वीराज चव्हाण ने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह का दबाव कभी भारत पर भी डाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, “तो सवाल यह उठता है कि आगे क्या होगा? क्या भारत में भी वेनेजुएला जैसी घटना होगी? क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण करेंगे?” पृथ्वीराज चव्हाण ने भारत के प्रति अमेरिका की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए ये विवादित बात कही गई।

पृथ्वीराज चव्हाण ने तर्क दिया कि प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ से भारत-अमेरिका व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि सीधे तौर पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, इसलिए व्यापार रोकने के लिए टैरिफ का सहारा लिया जा रहा है। इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ेगा। अमेरिका को निर्यात से हमारा देश जो मुनाफा कमाता था, वो अब नहीं मिलेगा। हमें वैकल्पिक बाजारों की तलाश करनी होगी और इस दिशा में प्रयास जारी हैं।”

चव्हाण की टिप्पणियों पर BJP ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने का आरोप लगाया। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा, "कांग्रेस हर दिन नए निचले स्तर पर गिर रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें