Get App

Faridabad : ससुराल से 2 महीने से लापता थी तनु, अब हुआ ऐसा खुलासा कि हैरान हो गए सभी

Faridabad Murder Case : तनु की शादी दो साल पहले अरुण नाम के युवक से हुई थी, जो रोशन नगर में रहता है। पुलिस का कहना है कि तनु उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खेड़ा गांव की रहने वाली थी। आरोप है कि उसकी हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी और फिर यह कहकर बात छुपाने की कोशिश की कि वह घर से भाग गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 3:17 PM
Faridabad : ससुराल से 2 महीने से लापता थी तनु,  अब हुआ ऐसा खुलासा कि हैरान हो गए सभी
हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

Faridabad Murder Case : हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। फरीदाबाद में दो महीने पहले लापता हुई 24 साल की महिला तनु राजपूत का सड़ा-गला शव शुक्रवार को पल्ला इलाके के रोशन नगर में उसके ससुराल के पास एक 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। शव को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। तनु की पहचान उसके परिवार ने की। पति ने ही तनु की हत्या की थी फिर पिता के साथ मिलकर रात में ही घर के बाहर बीच सड़क में सीवरेज का 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा और उसमें शव को दफना दिया। किसी को शक ना हो, इसके लिए थाने जाकर पत्नी के लापता होने की कहानी भी बता दी।

2 महीने से लापता थी तनु

बता दें कि तनु की शादी दो साल पहले अरुण नाम के युवक से हुई थी, जो रोशन नगर में रहता है। पुलिस का कहना है कि तनु उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खेड़ा गांव की रहने वाली थी। आरोप है कि उसकी हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी और फिर यह कहकर बात छुपाने की कोशिश की कि वह घर से भाग गई है। वहीं तनु के पति, ससुर, सास और एक अन्य रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तनु का शव उस गली से मिला है जो उसके ससुराल के ठीक बगल में है। यह हिस्सा हाल ही में सीमेंट से ढका गया था। पड़ोसियों ने बताया कि लगभग दो महीने पहले वहां नाले की सफाई और निकासी के लिए खुदाई की गई थी।

कपड़ों से हुई पहचान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें