Get App

Putin India Visit: व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजर! विदेशी मीडिया ने की तीखी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आज (4 दिसंबर) भारत पहुंच चुके हैं। पुतिन के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। अपने इस दौरे के दौरान रूस के राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की इस बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 8:32 PM
Putin India Visit: व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजर! विदेशी मीडिया ने की तीखी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के लिए पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचे थे

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर है। पुतिन दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे नई दिल्ली पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजधानी में मेगा तैयारी की गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त पुतिन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोनों नेताओं की 5 दिसंबर को होने वाली बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है।

पुतिन की इस यात्रा का व्यापक उद्देश्य खासकर ऐसे समय में भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है। जब भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में तीव्र गिरावट आई है। कई कारणों से पीएम मोदी-पुतिन बैठक पर अमेरिका, चीन सहित दुनिया के तमाम देशों की पैनी नजर है।

यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और यूरोपीय देश भारत पर रूस के साथ व्यापार कम करने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति सामने आई है। अमेरिका भारत पर मनमाने टैरिफ लगाकर रूस पर भारत की ऊर्जा निर्भरता को कम करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हित और जनता के हित को सर्वोपरि रखेगा।

विदेशी मीडिया ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें