Yamuna River Cruise: अब दिल्ली यमुना पर लग्जरी क्रूज का ले सकेंगे गोवा वाला आनंद! NCR वालों को जल्द मिलेगा तोहफा, जानें- सबकुछ

Yamuna River Cruise: दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार (12 जनवरी) को बताया कि राजधानी वाले फरवरी से यमुना नदी पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की लग्जरी क्रूज का अनुभव कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अपने रिवरफ्रंट टूरिज्म और रिक्रिएशन प्लान के तहत 40 सीटों वाली क्रूज लॉन्च करने जा रही है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 10:02 PM
Story continues below Advertisement
Yamuna River Cruise: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने क्रूज का निरीक्षण कर लिया है

Delhi Yamuna River Cruise: दिल्ली वाले जल्द ही यमुना नदी पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लग्जरी क्रूज का आनंद ले पाएंगे। क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी होने के करीब है। दिल्ली सरकार अपनी रिवरफ्रंट टूरिज्म और रिक्रिएशन प्लान के तहत 40 सीटों वाला क्रूज लॉन्च करने जा रही है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार (12 जनवरी) को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में बन रहा क्रूज लगभग तैयार है। 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा।

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस पहल से राजधानी के लोग शहर से बाहर जाए बिना गोवा जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मिलने वाले अनुभवों का मजा ले सकेंगे। मिश्रा ने बताया कि क्रूज वेसल लगभग तैयार है। इसे 20 जनवरी को मुंबई से राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। इस सफर में तीन से चार दिन लगने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसमें इंजन लगाया जाएगा। मिश्रा ने आगे कहा, "क्रूज लगभग तैयार है। मैं खुद इसका इंस्पेक्शन करने मुंबई आया हूं। जब यह दिल्ली पहुंचेगा, तो बाकी टेक्निकल काम पूरा हो जाएगा और इसे फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।"


मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस क्रूज सर्विस का उद्घाटन करेंगी। उसके बाद ये यमुना नदी पर चलेगी। ये एक घंटे का राउंड ट्रिप करवाएगी। मिश्रा ने कहा, "इस क्रूज में 40 यात्रियों के बैठने की कैपेसिटी होगी। इसमें म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और खाने-पीने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।"

मंत्री के अनुसार, यह प्रोजेक्ट यमुना के किनारे एक मनोरंजन और आराम का हब विकसित करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ क्रूज सर्विस तक सीमित नहीं होगा। क्रूज टर्मिनल पर वाटर स्पोर्ट्स, मनोरंजक गतिविधियां और एक पूरा लेजर जोन भी प्लान किया जा रहा है। इसका मकसद दिल्ली के लोगों को किफायती कीमतों पर इंटरनेशनल लग्जरी अनुभव देना है।"

ये भी पढ़ें- Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार को झटका! चुनाव आयोग ने 'लाडकी बहिन' योजना की किश्त जारी करने पर लगाई रोक

मिश्रा ने कहा, "इस पहल से दिल्ली के लोग गोवा जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मिलने वाले अनुभवों का आनंद अपने ही शहर में ले पाएंगे।" उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपनी नदी कायाकल्प और पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत यमुना पर क्रूज सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट का मकसद पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही नदी के साथ लोगों की भागीदारी को बेहतर बनाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।