International Yoga Day 2025: जब आप सात साल के थे तो क्या कर रहे थे? इस उम्र में ज्यादातर बच्चे खेलदूक में मस्त रहते हैं। लेकिन सात साल के प्रत्यक्ष विजय कई बच्चों और बड़ों को योग का ट्रेनिंग दे रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर प्रत्यक्ष दुनिया के सबसे कम उम्र के योग ट्रेनर बन गए। कल यानी 21 तारीख को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारी चल रही है। दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु प्रत्यक्ष विजय 21 जून को सबसे बड़ी योग क्लास आयोजित करेंगे।
