Chhattisgarh High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। बिलासपुर स्थिति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कम्प्यूटर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर है। बता दें इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह परीक्षा बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कम्प्यूटर) के पदों पर भर्ती के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती की अहम तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 31.10.2025
सुधार विंडो : 26.11.2025 से 28.11.2025, शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि : 04.01.2026 (रविवार)
परीक्षा का समय : दोपहर 11:00 से 1:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : 29.12.2025 (सोमवार)
परीक्षा केन्द्र : बिलासपुर, रायपुर
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय इसका भुगतान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल मेट्रिक्स 4 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी डिटेल जानकारी और निर्देश अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर या नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।