Credit Cards

RBI Grade 'B' Phase 1 Admit Card: जारी हुए एडमिट कार्ड, 18 और 19 को होगी परीक्षा

RBI Grade 'B' Phase 1 Admit Card: आरबीआई में ग्रेड बी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हुआ। केंद्रीय बैंक ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इन्हें यहां बताए जा रहे आसान चरणों की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का विवरण, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

RBI Grade 'B' Phase 1 Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी फेज 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये खबर उन युवाओं के बेहद अहम है, जिन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। ये परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक ऐंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स ऐंड इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DSIM) की सामान्य काडर के लिए भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का विवरण, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड पर मौजूद है ये जानकारी

अभ्यर्थियों को आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, इसमें दर्ज जानकारी को जांच लेना चाहिए। इसमें दर्ज आपके विवरण में कोई गलती मिलने पर बिना देर किए आरबीआई अधिकारियों से संपर्क करें। प्रवेश पत्र में दी गई है ये जानकारी

परीक्षार्थी का नाम

  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश


जनरल काडर के लिए 18 को होगी परीक्षा

जनरल काडर के लिए चरण-I परीक्षा 18 अक्टूबर, 2025 को होगी। डीईपीआर और डीएसआईएम चरण-I परीक्षाएं 19 अक्टूबर को होगी।

120 ग्रेड बी अधिकारियों की होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, RBI का लक्ष्य ग्रेड 'बी' में अधिकारियों के 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से, 83 पद सामान्य काडर में, 17 डीईपीआर में और 20 डीएसआईएम में हैं, जिनमें बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं।

एडमिट कार्ड इस तरह डाउनलोड करें

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में जाएं।
  • अब ‘RBI Grade B Admit Card 2025 – Phase I’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी, जैसे पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालें।
  • कैप्चा भरें और ‘Login’ पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस पर दी गई सभी जानकारी को जांच लें।
  • आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड पीडीएफ का प्रिंटआउट लेने करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।
  • परीक्षा के दिन के लिए आरबीआई ग्रेड हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले लें।

IPPB GDS Vacancy: IPPB में ग्रामीण डाक सेवक के पोस्ट पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।