UP Teacher Vacancy 2026: ई-अधियाचन पोर्टल एक्टिव होने के साथ 60,000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर भती का रास्ता खुला, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल एक्टिव होने के साथ ही शिक्षकों के 60000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सभी जिलों के बीएसए को इस पोर्टल पर ग्रामीण और शहर में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी अपलोड करने को कहा गया है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 3:12 PM
शहरी क्षेत्र के स्कूलों में टीचरों के 11,508 पद खाली पड़े हैं।

UP Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का ई-अधियाचन पोर्टल एक्टिव हो गया है। इस पोर्टल के सक्रिय होने के बाद अब राज्य में विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों के 60,000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को ग्रामीण और शहर के क्षेत्र के खाली पदों की जानकारी इसपर अपलोड करने को कहा गया है। यह भर्ती न सिर्फ स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करेगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम करेगी। यूपीईएसएससी पोर्टल की जानकारी के अनुसार पूरे राज्य के परिषदीय विद्यालयों में करीब 60,000 पद खाली पड़े हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की इस प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रहा है। योग्य शिक्षकों की नियुक्ति पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए की जाएगी। इतनी बड़े पैमाने पर शिक्षकों के पद खाली होने के दो मुख्य कारण हैं, जिसमें पहला, पुरानी भर्तियों में कुछ खाली पद हैं और दूसरा, हाल के वर्षों में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की संख्या काफी रही। इन सभी को मिलाकर कुल 60,000 पदों का आंकड़ा तैयार हुआ है। विभाग सभी रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की रणनीति पर काम कर रहा है।

शिक्षकों के कहां कितने पद हैं खाली?

जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र के स्कूलों में टीचरों के 11,508 पद खाली पड़े हैं। इसका ब्योरा विभाग ने ऑफलाइन माध्यम से यूपीईएसएससी को सौंप दिया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 48,000 पद भरे जाएंगे।

2018 के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में भर्ती नहीं

साल 2018 के बाद से ग्रामीण कैडर में शिक्षकों की कोई भी भर्ती नहीं निकली है। इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।


परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

इस साल परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। ये परीक्षा एमसीक्यू आधारित हो सकती है। इसकी अवधि कम से कम 2 घंटे होगी और ये परीक्षा सितंबर तक होने की उम्मीद है।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम 21 साल की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट दी जाएगी।

UPPSC 2024 Cut Off released: डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर नायब तहसीलदार बनने के लिए अंतिम कट-ऑफ हुई जारी, जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।