Get App

बढ़ती उम्र के बावजूद गर्दन बनी रहे टाइट और ग्लोइंग, जानिए आसान 5 मिनट की एक्सरसाइज

Neck Exercises: चेहरे की तरह गर्दन की देखभाल भी जरूरी है, क्योंकि उम्र का असर सबसे पहले यहीं दिखता है। अगर आप ढीली पड़ती त्वचा और झुर्रियों से परेशान हैं तो रोजाना सिर्फ 5 मिनट की नेक एक्सरसाइज आपकी गर्दन को टाइट, टोंड और जवां बनाए रख सकती है बिना किसी जिम या महंगे ट्रीटमेंट के

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 3:34 PM
बढ़ती उम्र के बावजूद गर्दन बनी रहे टाइट और ग्लोइंग, जानिए आसान 5 मिनट की एक्सरसाइज
neck exercises: सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना भी जरूरी है।

हममें से ज्यादातर लोग अपने चेहरे की देखभाल पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन गर्दन को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि उम्र का असर सबसे पहले गर्दन पर दिखने लगता है चाहे वो झुर्रियां हों या ढीलापन। लेकिन अब इसे छिपाने की जरूरत नहीं, बल्कि सही देखभाल से इसे टाइट और खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए न तो आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत है और न ही महंगे स्किन ट्रीटमेंट की। रोजाना सिर्फ 5 मिनट का समय निकालकर कुछ आसान सी नेक एक्सरसाइज की जा सकती हैं,

जो गर्दन की स्किन को दोबारा जवां और टोंड बना देती हैं। ये छोटी-सी आदत आपकी ब्यूटी रूटीन को और भी बेहतर बना सकती है, क्योंकि खूबसूरती तभी पूरी लगती है जब चेहरा और गर्दन दोनों में एक जैसा ग्लो नजर आए।

क्यों जरूरी है गर्दन की एक्सरसाइज?

गर्दन की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। इस हिस्से की मांसपेशियां जल्दी ढीली हो जाती हैं, खासकर तब जब हम घंटों तक मोबाइल या लैपटॉप पर सिर झुकाकर काम करते रहते हैं। इसे ही “टेक नेक (Tech Neck)” कहा जाता है। ऐसे में गर्दन के आसपास झुर्रियां और लकीरें दिखने लगती हैं। रोजाना कुछ मिनटों की एक्सरसाइज से इन मांसपेशियों में फिर से मजबूती और टाइटनेस आती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से स्किन में नेचुरल ग्लो भी लौट आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें