AC फटने से लगी आग और दिल्ली में 9 की दर्दनाक मौत! एसी ब्लास्ट होने से पहले देता है ये संकेत, आप भी जान लें

भीषण गर्मी में एसी राहत देता है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। हाल ही में गाजियाबाद और नोएडा में एसी ब्लास्ट से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। ये हादसे बताते हैं कि एसी पहले ही कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है

अपडेटेड May 03, 2026 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
तेज गर्मी में एसी का लगातार और ओवरयूज मशीन पर दबाव बढ़ा देता है।

भीषण गर्मी के दौर में एसी अब हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसका बेपरवाह इस्तेमाल खतरे को भी न्योता दे सकता है। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एसी से जुड़ी आग की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ये हादसा साफ इशारा करता है कि एसी अचानक खराब नहीं होता, बल्कि पहले से ही कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

दरअसल, लगातार घंटों तक एसी चलाना, समय पर सर्विस न कराना और मशीन की छोटी खराबियों को हल्के में लेना बड़े हादसों की वजह बन सकता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो न सिर्फ एसी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है, बल्कि घर और परिवार भी सुरक्षित रह सकते हैं।

कैसे हुआ गाजियाबाद हादसा?


29 अप्रैल की सुबह एक टावर में तेज धमाके के साथ आग लगी और देखते ही देखते कई मंजिलों तक फैल गई। शुरुआती जांच में एसी के कंप्रेसर फटने या शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। कई फ्लैट इसकी चपेट में आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गर्मियों में क्यों बढ़ता है AC ब्लास्ट का खतरा?

तेज गर्मी में एसी का लगातार और ओवरयूज मशीन पर दबाव बढ़ा देता है। अगर समय पर सर्विस न हो या अंदर ब्लॉकेज हो जाए, तो कंप्रेसर पर लोड बढ़कर हादसे की वजह बन सकता है।

ये संकेत बताते हैं कि खतरा करीब है

अगर एसी चलाते समय अजीब आवाजें आने लगें, तो समझ लें अंदर कुछ गड़बड़ है। ये कंप्रेसर पर दबाव बढ़ने का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं।

जरूरत से ज्यादा गर्म होना भी खतरे की निशानी

सामान्य स्थिति में एसी ज्यादा गर्म नहीं होता। लेकिन अगर मशीन की बॉडी जरूरत से ज्यादा गर्म लगे, तो यह गंभीर खराबी का संकेत है और तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

कूलिंग में कमी और रुक-रुक कर काम करना

अगर एसी पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा या बीच-बीच में रुककर हवा दे रहा है, तो यह उसकी खराब हालत का इशारा है। इसी तरह अलग-अलग मोड का सही से काम न करना भी चेतावनी हो सकती है।

कैसे करें खुद को सुरक्षित?

एसी की नियमित सर्विस कराना बेहद जरूरी है। लगातार कई घंटे चलाने से बचें और किसी भी असामान्य संकेत को नजरअंदाज न करें। सही समय पर ध्यान देने से आप बड़े हादसे और नुकसान से बच सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।