दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। दिन हो या रात, पंखे की हवा भी राहत देने की बजाय गर्म महसूस हो रही है, ऐसे में AC के बिना आराम करना लगभग नामुमकिन हो गया है। इसी बीच कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC के साथ पंखा भी एक साथ चला लेते हैं। ऐसा करने से कमरा तेजी से ठंडा तो हो जाता है, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि क्या इससे बिजली का बिल बढ़ जाता है या ये तरीका सही है।
