Get App

करेले की कड़वाहट होगी गायब, पकाने से पहले अपनाएं ये आसान टिप

Home remedies: करेला सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, स्वाद में उतना ही कड़वा होता है। खासकर बच्चे तो इसे देखकर ही मुंह बना लेते हैं। लेकिन कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर इसकी कड़वाहट को कम किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों से करेला स्वादिष्ट भी लगेगा और उसके गुण भी बरकरार रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 9:21 AM
करेले की कड़वाहट होगी गायब, पकाने से पहले अपनाएं ये आसान टिप
home remedies: दही करेले की बनावट को भी मुलायम बनाता है

करेला एक ऐसा सब्जी है जिसे लोग या तो बहुत पसंद करते हैं या फिर उससे दूर भागते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका तीखा और कड़वा स्वाद, जो ज्यादातर लोगों को बिल्कुल नहीं भाता। खासकर बच्चों और कुछ बड़ों के लिए तो करेला खाना किसी सजा से कम नहीं होता। हालांकि सेहत के लिहाज से यह एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन जब स्वाद ही न भाए तो सेहत के फायदे भी फीके लगते हैं। अच्छी बात ये है कि अगर आप थोड़ी सी समझदारी और कुछ घरेलू ट्रिक्स अपनाएं, तो यही करेला स्वादिष्ट बन सकता है।

दरअसल, रसोई में ही कुछ ऐसे आसान उपाय मौजूद हैं, जिनसे करेले की कड़वाहट को कम किया जा सकता है और इसका जायका भी बढ़ाया जा सकता है। तो अगर आपको भी कड़वे करेले से परेशानी है, तो अगली बार बनाने से पहले ये आसान उपाय जरूर आजमाएं।

नमक सबसे आसान तरीका

नमक करेले की कड़वाहट दूर करने का सबसे पुराना और भरोसेमंद उपाय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें