Get App

कितना खतरनाक हो सकता है खाना खाने के तुरंत बाद नहाना? जानें

लाइफस्टाइल कोच ने बताया, यह बात शरीर के सरल सांइस से जुड़ी है। खाना खाने के बाद कम से कम डेढ़ से ढाई घंटे का गैप रखकर ही नहाना चाहिए। अगर भोजन भारी हो, तो नहाने से पहले थोड़ा और ज्यादा समय इंतजार करना बेहतर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2025 पर 9:27 PM
कितना खतरनाक हो सकता है खाना खाने के तुरंत बाद नहाना? जानें
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं और गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं

रोज नहाना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। नहाने से हमें फ्रेश फील करते हैं और इससे हमारे स्किन से गंदगी भी हट जाती है। लेकिन अगर इसे गलत समय पर किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। इससे पेट दर्द और डाइजेशन की समस्या हो सकती है। हाल ही में एक लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने बताया कि खाने के तुरंत बाद गर्म या ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए, खासकर उनको जिनको पहले से ही डाइजेशन संबंधी समस्या हो।

लाइफस्टाइल कोच ने बताया, "यह बात शरीर के सरल सांइस से जुड़ी है। खाना खाने के बाद कम से कम डेढ़ से ढाई घंटे का गैप रखकर ही नहाना चाहिए। अगर भोजन भारी हो, तो नहाने से पहले थोड़ा और ज्यादा समय इंतजार करना बेहतर है।

खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए

कोच ने बताया, "यह बहुत आसान है। जैसे ही हम खाना खाते हैं, पाचन शुरू हो जाता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें आंत और डाइजेशन अंगों तक सही तरीके से रक्त और ऊर्जा पहुंचाना जरूरी होता है। डाइजेशन के लिए सही ब्लड सर्कुलेशन बहुत अहम है। खाना खाने के बाद शरीर का ब्लड सर्कुलेशन डाइजेशन अंगों की ओर बढ़ जाता है, ताकि भोजन को तोड़ा जा सके, पोषक तत्वों को अवशोषित किया जा सके और एंजाइम सही तरीके से काम कर सकें। इसी समय आपका पैरासिम्पेथेटिक सिस्टम यानी ‘आराम और डाइजेशन’ तंत्र सक्रिय होता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें