मानसून का मौसम जहां धरती को हरियाली से भर देता है, वहीं हमारे खानपान की आदतों पर भी असर डालता है। ठंडी हवाएं और बरसती बारिश के बीच अक्सर मन करता है कुछ हेल्दी खाने का, और फल हमें सबसे अच्छा ऑप्शन लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में कुछ खास फलों का सेवन आपको बीमार भी कर सकता है? दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेजी से फल और सब्जियों पर पनपते हैं। खासकर पतले छिलके वाले फल जल्दी संक्रमित हो जाते हैं और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।
