Get App

सूटकेस बाद में पैक करें, पहले इस तरह करें स्किन को वेकेशन के लिए तैयार!

ट्रिप (trip) पर जाने से पहले सिर्फ कपड़े और जरूरी सामान पैक करना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपनी ब्यूटी केयर रूटीन (beauty care routine) पर भी ध्यान देना जरूरी है। फ्लाइट से पहले किए गए कुछ आसान ब्यूटी ट्रीटमेंट (beauty treatment) बालों को फ्रिजी होने से बचाते हैं, स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग (glowing) बनाए रखते हैं और शरीर को तरोताजा महसूस कराते हैं। ये छोटी-छोटी तैयारियां आपकी तस्वीरों से लेकर पूरे ट्रैवल एक्सपीरियंस (travel experience) तक को और भी बेहतर बना सकती हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 11:59 AM
सूटकेस बाद में पैक करें, पहले इस तरह करें स्किन को वेकेशन के लिए तैयार!
Young woman using her phone while sitting on the beach at sunset in Neos Marmaras in Greece.

छुट्टियों (vacation) पर जाने का उत्साह जितना पैकिंग (packing) का होता है, उतना ही खुद को तैयार करने का भी होता है। अगर ट्रिप से पहले बालों (hair), त्वचा (skin) और शरीर (body) की थोड़ी-सी देखभाल कर ली जाए, तो सफर (traveling) के दौरान बार-बार तैयार होने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे आप अपना ज्यादा समय घूमने-फिरने और यादगार पल बिताने में लगा सकते हैं:

Waxing and Body Polish (वैक्सिंग और बॉडी पॉलिश - सॉफ्ट स्किन)

अगर छुट्टियों में बीच (beach), पूल (beach) या स्लीवलेस आउटफिट पहनने का प्लान है, तो ट्रिप से कुछ दिन पहले प्रोफेशनल वैक्सिंग (professional wax) करवा लेना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे बार-बार शेविंग (shaving) करने की जरूरत नहीं पड़ती और स्किन कई दिनों तक मुलायम बनी रहती है। इसके साथ बॉडी पॉलिश (body polish) कराने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं, स्किन टेक्सचर बेहतर होता है और स्किन पहले से ज्यादा साफ, स्मूद और ग्लोइंग नजर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें