आजकल काम का दबाव, ऑफिस की थकान और रोजमर्रा की भागदौड़ के कारण कई लोग थोड़ी राहत पाने के लिए बियर का सहारा लेते हैं। ठंडी बियर पीते ही शरीर में तुरंत ताजगी और ऊर्जा का अहसास होता है, जो मानसिक और शारीरिक थकान को कुछ देर के लिए कम कर देता है। हालांकि, बियर पीने का सही समय सेहत के लिहाज से बेहद मायने रखता है। सुबह पीने और रात को पीने के शरीर पर अलग-अलग असर होते हैं। सुबह बियर पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तब शरीर डिटॉक्स मोड में होता है और शराब तेजी से एब्जॉर्ब हो जाती है, जिससे नशा जल्दी बढ़ सकता है और ब्लड शुगर गिर सकती है।
