वॉक करना केवल एक साधारण व्यायाम नहीं, बल्कि सेहत को बेहतर बनाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। रोजाना वॉक करने से वजन नियंत्रित रहता है, हृदय स्वस्थ रहता है, पाचन बेहतर होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। इसके अलावा, ये शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करता है। लेकिन ज्यादातर लोग यही सवाल करते हैं कि वॉक करने का सही समय कौन सा है सुबह या शाम? सुबह की वॉक का अपना अलग महत्व है। यानी, वॉक का सही समय आपके उद्देश्य और जीवनशैली पर निर्भर करता है। सुबह या शाम हर समय के अपने खास फायदे हैं, जिन्हें समझकर आप अपनी सेहत के लिए सबसे बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।