गर्मियों की चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर की ठंडी हवा का सहारा लेते हैं। लेकिन इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का लगातार इस्तेमाल बिजली का बिल बढ़ा देता है और पर्यावरण पर भी असर डालता है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग, सस्ता और इको-फ्रेंडली उपाय तलाश रहे हैं, तो आपके लिए ब्लू प्लास्टिक ड्रम से बना देसी कूलर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये देसी जुगाड़ न सिर्फ जेब पर हल्का है, बल्कि इसे घर पर आसानी से बनाया भी जा सकता है।
