Get App

Cleaning Tips: सेहत के लिए फायदेमंद है मटका, बस रोजाना यूं रखें इसकी सफाई का ध्यान

Cleaning Tips: मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन उसकी सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर घड़ा गंदा रहेगा, तो उसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यहां कुछ आसान उपाय दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने घड़े को हर दिन आसानी से साफ रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2025 पर 10:57 AM
Cleaning Tips: सेहत के लिए फायदेमंद है मटका, बस रोजाना यूं रखें इसकी सफाई का ध्यान
Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तन अगर लंबे समय तक साफ न किए जाएं, तो उनमें बैक्टीरिया और फफूंद पनप सकते हैं।

गर्मियों में ठंडा पानी हर किसी की पहली पसंद होता है। आज भले ही अधिकतर घरों में रेफ्रिजरेटर मौजूद हैं, लेकिन मिट्टी के मटके का पानी आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण सिर्फ इसका नेचुरल ठंडापन ही नहीं, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। मटके का पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और गर्मी में लू से भी बचाव करता है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।

लेकिन अगर मटके की सफाई सही तरीके से न की जाए, तो इसमें फफूंद या बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए मटके की नियमित सफाई और पानी को रोजाना बदलना जरूरी है। सही देखभाल के साथ मटके का पानी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी होता है।

मटका क्यों है फ्रिज से बेहतर?

मिस्र के हेल्थ जर्नल और भारत के राष्ट्रीय पोषण संस्थान द्वारा किए गए अध्ययन बताते हैं कि मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी प्लास्टिक की बोतलों या कंटेनरों की तुलना में ज्यादा स्वच्छ होता है। मिट्टी में मौजूद छोटे-छोटे छिद्र पानी को स्वाभाविक रूप से ठंडा रखते हैं और ये पानी शरीर को प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें