तकिए हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन अक्सर उनकी सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। समय के साथ जब तकियों से अजीब सी बदबू आने लगती है, तब जाकर हमें इसका एहसास होता है। ज्यादातर लोग सिर्फ पिलो कवर धोकर समझते हैं कि तकिया साफ हो गया, जबकि असल में गंदगी अंदर ही जमा रहती है। रोज़ का पसीना, बालों का तेल, धूल और हवा में मौजूद जर्म्स धीरे-धीरे तकिए में समा जाते हैं, जिससे उसकी ताजगी खत्म होने लगती है। कई लोगों को यह डर भी रहता है कि तकिए को पानी से धोने पर वह खराब हो सकता है या उसकी शेप बिगड़ जाएगी।
लेकिन राहत की बात यह है कि तकियों को साफ और फ्रेश रखने के लिए हर बार वॉशिंग मशीन या पानी की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के तकियों की बदबू दूर कर सकते हैं और उन्हें दोबारा इस्तेमाल के लिए आरामदायक बना सकते हैं।
धूप से पाएं नेचुरल फ्रेशनेश
तेज धूप तकियों के लिए नेचुरल क्लीनर की तरह काम करती है। धूप में रखने से बैक्टीरिया मरते हैं और बदबू अपने-आप कम हो जाती है। तकिए को 3–4 घंटे धूप में रखें और बीच-बीच में पलटते रहें। हफ्ते में एक बार ऐसा करना काफी फायदेमंद रहता है।
बेकिंग सोडा से बदबू का सफाया
पसीने या सीलन की बदबू के लिए बेकिंग सोडा बेहतरीन उपाय है। तकिए पर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़कें और 30–60 मिनट बाद ब्रश या वैक्यूम से हटा दें। इससे तकिया तुरंत फ्रेश महसूस होगा।
हैंड स्टीमर की भाप तकिए में छिपे जर्म्स और डस्ट माइट्स को खत्म कर देती है। स्टीम देने के बाद तकिए को खुली हवा में अच्छी तरह सूखने दें।
घर पर बनाएं नेचुरल क्लीनिंग स्प्रे
एक कप पानी में एक चम्मच सफेद सिरका या रबिंग अल्कोहल मिलाएं। खुशबू के लिए 2–3 बूंद एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। हल्का सा स्प्रे करें और सूखने दें, तकिया बदबू-फ्री हो जाएगा।
हफ्ते में 1–2 बार तकिए को बालकनी या खिड़की के पास रखें। हल्के हाथ से झाड़कर फुलाएं, इससे नमी और गंध दूर रहती है।
तकिए लंबे समय तक साफ रखने के आसान टिप्स
हमेशा पिलो कवर और पिलो प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें। कवर हफ्ते में एक बार धोएं और रोज़ सुबह तकिए को हल्का फुला लें। अगर तकिया बहुत पुराना या ज्यादा बदबूदार हो जाए, तो नया तकिया लेना ही बेहतर विकल्प होता है।