Get App

Cleaning Tips: स्विच बोर्ड पर जमा पुरानी गंदगी मिनटों में होगी गायब, अपनाएं ये ट्रिक्स

Cleaning Tips: अगर आपके स्विच बोर्ड पर जिद्दी दाग लग गए हैं और बार-बार साफ करने पर भी नहीं हट रहे, तो परेशान न हों। कुछ आसान और घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप इन्हें मिनटों में चमका सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ असरदार हैं बल्कि बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के शानदार नतीजे भी देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 10:36 AM
Cleaning Tips: स्विच बोर्ड पर जमा पुरानी गंदगी मिनटों में होगी गायब, अपनाएं ये ट्रिक्स
Cleaning Tips: अगर आपके फ्रिज में नींबू पड़ा-पड़ा सूख रहा है, तो अब उसका बेहतरीन इस्तेमाल करें।

घर की सफाई करते वक्त अक्सर हम फर्श, दीवारें और शोपीस की चमक पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन स्विच बोर्ड को अनजाने में नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये वो हिस्सा है जिसे हम दिन में कई बार छूते हैं—कभी लाइट ऑन करने के लिए, कभी पंखा चलाने के लिए। लगातार इस्तेमाल और हाथों की गंदगी से ये स्विच बोर्ड धीरे-धीरे पीले या काले पड़ने लगते हैं, जिससे पूरे कमरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है। गंदगी के साथ इन पर बैक्टीरिया भी जम सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इन्हें साफ करना मुश्किल काम होगा? तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

अच्छी बात ये है कि हम यहां आपको कुछ आसान, सुरक्षित और बजट-फ्रेंडली घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने स्विच बोर्ड को बिना पानी या बिजली के खतरे के साफ कर सकते हैं—और वो भी कुछ ही मिनटों में।

टूथपेस्ट से करें 'स्माइलिंग स्विच' की शुरुआत

जैसे टूथपेस्ट आपके दांतों को चमकाता है, वैसे ही ये आपके स्विच बोर्ड को भी नया बना सकता है। सफेद नॉन-जेल टूथपेस्ट लें और उसे गंदे स्विच बोर्ड पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर पुराने टूथब्रश की मदद से हल्का रगड़ें (बिजली सप्लाई पहले बंद कर दें)। कुछ मिनटों बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें — और देखिए जादू।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें