Get App

Cleaning tips: मिनटों में टॉयलेट और वॉशबेसिन चमकाएं, बस ये आसान ट्रिक अपनाएं

Cleaning tips: सेरेमिक आइटम जैसे वॉशबेसिन, टॉयलेट और टाइल अक्सर दाग-धब्बों और जमी गंदगी से परेशान कर देते हैं। ऐसे में एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा अपनाकर आप इन सतहों को तुरंत साफ और चमकदार बना सकते हैं, बिना ज्यादा मेहनत या महंगे क्लीनर के इस्तेमाल के

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:24 PM
Cleaning tips: मिनटों में टॉयलेट और वॉशबेसिन चमकाएं, बस ये आसान ट्रिक अपनाएं
Cleaning tips: तैयार घोल को जूने या स्पंज की मदद से वॉशबेसिन, टाइल्स या नलों पर लगाएं।

आज के दौर में घर की सफाई सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि अच्छी आदत बन चुकी है। हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ, चमकदार और मेहमानों के सामने प्रस्तुत करने लायक दिखे। खासकर बाथरूम और किचन की सफाई पर लोग ज्यादा ध्यान देते हैं, क्योंकि यहीं सबसे जल्दी गंदगी जमा होती है। वॉशबेसिन, टॉयलेट और टाइल्स जैसे सेरेमिक आइटम पर पानी के दाग, साबुन की परत और मैल जम जाना आम समस्या है। कई बार महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। ऐसे में लोग आसान, सस्ते और असरदार घरेलू उपायों की तलाश में रहते हैं।

अच्छी बात यह है कि अब एक ऐसा देसी नुस्खा सामने आया है, जिसे घर में मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है। यह तरीका न सिर्फ सफाई को आसान बनाता है, बल्कि कम मेहनत में सेरेमिक सतहों को नई जैसी चमक भी देता है।

किचन और बाथरूम की चीजों से बनेगा क्लीनर

इस खास घरेलू नुस्खे में नींबू, हारपिक, शैंपू और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। ये चारों चीजें मिलकर ऐसा असर दिखाती हैं कि सेरेमिक सतहों की पुरानी मैल भी आसानी से हट जाती है और चमक लौट आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें