Get App

घर बैठे सैलून जैसे साफ करना चाहते हैं बाल तो जान लें तीन रूल, बालों में आएगी गजब की चमक

हर बार बाल धोने के बाद अगले दिन से ही होने वाले चिप-चिपे बालों से अगर आप भी तंग आ चुके हैं, तो ये जरूर पढ़ें। आज आपको घर पर बालों को सैलून की तरह साफ करने की ट्रिक। इसके बाद आपके बाल न सिर्फ हल्के और अंदर से साफ महसूस होंगे, बल्कि चमकदार और सिल्की भी दिखेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 11:09 PM
घर बैठे सैलून जैसे साफ करना चाहते हैं बाल तो जान लें तीन रूल, बालों में आएगी गजब की चमक
सैलून में जिस तरह बाल धोए जाते हैं, वो तरीका घर से बिलकुल अलग होता है।

बाल लंबे हों या छोटे, तभी खूबसूरत दिखते और महसूस होते हैं जब वो साफ हों। बाल जब अच्छे से और अंदर से साफ होते हैं तो उनमें अलग सा बाउंस भी आता है। ये फीलिंग खासतौर से तब होती है, जब आप सैलून से हेयर वॉश लेने के बाद निकलते हैं। इसके बाद बाल कई दिनों तक ज्यादा साफ, हल्के और एकदम मुलायम लगते हैं। सैलून में जिस तरह बाल धोए जाते हैं, वो तरीका घर से बिलकुल अलग होता है। अगर आप भी प्रोफेशनल्स का ये तरीका ट्राई करना चाहते हैं, तो चलिए जानें इसके बारे में

सैलून में बाल इतने अलग क्यों लगते हैं?

सैलून में बालों को धोने के लिए सिर्फ फैंसी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि समय और टेक्निक का भी रोल होता है। वे पहले बालों को पूरी तरह भिगोते हैं, मसाज करते हैं, और खूब देर तक धोते हैं। उनका कंडीशनर इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग होता है।

हर स्टेप पर समय देते हैं प्रोफेशनल

  • भिगोना और पहली बार धोना : 1–2 मिनट
  • शैम्पू + मसाज : 2–4 मिनट
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें